शिवराज ने अपने प्रशासनिक महकमे से कहीं महत्वपूर्ण बातें

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इन दिनों अपनी सरकार में कसावट लाने के लिए मंत्रियों और अधिकारियों की ले रहे लगातार क्लास।

मध्य प्रदेश की जनता की जरूरतों के हिसाब से उनके लिए योजना बनाना और उनका प्रचार प्रसार करना, उसके बाद जन-जन तक बात पहुंचाने में महारत हासिल है मुख्यमंत्री शिवराज को।

इसी तारतम्य में मुख्यमंत्री शिवराज ने आज अपने कलेक्टर कमिश्नर प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त बैठक बुलाकर अच्छे काम करने की तरफदारी की, वहीं मध्यप्रदेश के भविष्य को लेकर रोड मैप बनाने के निर्णय लेते हुए सख्त हिदायत दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हम वो लोग हैं, जिनके पास जनता की जिंदगी बदलने का सौभाग्य मिला है।
ये टीम मध्यप्रदेश है, जो प्रदेश की उन्नति के लिए हर क्षण संकल्पित है। हमें ओर अधिक जी-जान व साहस के साथ लोगो की सेवा में जुटना है। मुख्यमंत्री ने मप्र की ग्रोथ रेट 19.76% बताते हुए कहा कि यह हमारी उपलब्धियां हैं।

अच्छा कार्य करने वाले अधिकारियों के नाम लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सीहोर, इंदौर डिंडौरी, सिंगरौली और बड़वानी कलेक्टर सहित अन्य जिलों की तारीफ करते हुए कहा काम में यही तड़प चाहिए।
बड़वानी में कुष्ठ रोगियों के लिए बड़वानी कलेक्टर की पहल सराहनीय है। वही मुख्यमंत्री ने गरीबों के जीवन में बदलाव लाने की बात कही और कहा कि प्रदेश के नागरिकों के जीवन में खुशहाली लाना ही हमारा कर्तव्य है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us