रतलाम फिर बनेगा इंडस्ट्रियल हब: मुख्यमंत्री शिवराज

रतलाम में प्रबुद्धजन संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के विकास को लेकर संवाद में कहा कि प्रदेश की विकास यात्रा में उनकी सहभागिता का लाभ मिलेगा। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र में रतलाम की महत्ता को रेखांकित करते हुए कहा कि रतलाम फिर इंडस्ट्रियल हब बनेगा।

मुख्यमंत्री ने रतलाम में रिडेन्‍सिफिकेशन प्लान में प्रदेश के पहले गोल्ड कॉम्पलेक्स 300 बिस्तरीय चिकित्सालय भवन, ऑडिटोरिमय एवं आवास गृहों का भूमि-पूजन कर शिलान्यास पट्टिकाओं का अनावरण किया। उद्योग के क्षेत्र में प्रदेश निरंतर आगे बढ़ रहा है। टेक्सटाईल हो या फार्मास्युटिकल, प्रत्येक सेक्टर के लिये पृथक से पॉलिसी बना कर क्रियान्वित की जा रही है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us