रामोजी फिल्म सिटी के संस्थापक रामोजी राव का 87 वर्ष की उम्र में निधन, हैदराबाद में ली अंतिम सांस

रामोजी फिल्म सिटी और इनाडु के संस्थापक रामोजी राव का शनिवार को निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे। बताया गया है कि शुक्रवार को तबीयत खराब होने के बाद उन्हें फिल्म सिटी स्थित उनके घर से एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, इलाज के दौरान ही उनकी तबीयत और बिगड़ गई। उन्होंने शनिवार सुबह करीब 3.45 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली।

पद्मभूषण से सम्मानित थे रामोजी

रामोजी राव का पूरा नाम चेरूकुरी रामोजी राव था। उनका जन्म 16 नवंबर 1936 को आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में स्थित पेदापरुपुदी में हुआ था। उन्हें देश में बिजनेस, मीडिया और फिल्म निर्माण के क्षेत्र में अहम योगदान के लिए जाना जाता है। उन्होंने रामोजी ग्रुप की नींव रखी, जिसमें फिल्म स्टूडियो रामोजी फिल्म सिटी के अलावा ईटीवी नेटवर्क, डॉल्फिन होटल्स, मार्गदर्शी चिटफंड और ईनाडू तेलुगु अखबार भी आता है। 2016 में उन्हें शिक्षा, पत्रकारिता और साहित्य के क्षेत्र में योगदान के लिए पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।

पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राव के निधन पर शोक व्यक्त किया और उन्हें भारतीय मीडिया में क्रांति लाने वाला दूरदर्शी व्यक्ति करार दिया। पीएम ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि राव के समृद्ध योगदान ने पत्रकारिता और फिल्म जगत पर अमिट छाप छोड़ी है। अपने उल्लेखनीय प्रयासों के माध्यम से उन्होंने मीडिया और मनोरंजन जगत में नवाचार और उत्कृष्टता के नए मानक स्थापित किए।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us