राहुल गांधी गैर जिम्मेदार, अपरिपक्व और अमर्यादित नेता- मुख्यमंत्री शिवराज

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी को मिली सजा के बाद प्रतिक्रिया दी, मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि राहुल गांधी जी ने एक नहीं कई विवादित बयान दिए हैं। वह गैर जिम्मेदार, अपरिपक्व और अमर्यादित नेता हैं।

माननीय न्यायालय द्वारा मानहानि मामले में दी गई सजा ने सिद्ध कर दिया है कि लोकतंत्र में कानून के ऊपर कोई नहीं है।

मैं कमलनाथ जी से पूछना चाहता हूं कि आपने प्रदेश के युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था, कितने बेटे-बेटियों को दिया?

हमने तो अपने बच्चों को 8 हजार रुपये प्रतिमाह देने के लिए बजट में 1 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।

कमलनाथ जी, जवाब दीजिये।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us