प्रियंका वाड्रा ने जंतर-मंतर पर पहलवानों से की मुलाकात

दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने जंतर-मंतर पर कथित यौन उत्पीड़न मामले में WFI प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पहलवानों से मुलाकात की।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा गांधी ने कहा कि अगर 2 FIR दर्ज़ हुई हैं तो उसकी किसी को भी कॉपी नहीं मिली है। किसी को नहीं मालूम कि उस FIR में क्या लिखा है। इस शख्स(WFI प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह) पर गंभीर आरोप हैं, तो पहले उनको पद से हटाएं।

पहलवानों द्वारा उनके खिलाफ प्रदर्शन और दिल्ली पुलिस द्वारा दर्ज़ FIR पर WFI प्रमुख बृज भूषण सिंह, गोंडा ने कहा कि अभी मेरे पास FIR की कॉपी नहीं आई है। जब मेरे पास FIR की कॉपी आ जाएंगी, मैं तब बात करूंगा।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us