सौराष्ट्र तमिल संगमम के समापन समारोह में प्रधानमंत्री मोदी शामिल हुए

प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सौराष्ट्र तमिल संगमम के समापन समारोह के दौरान श्री सोमनाथ संस्कृत विश्वविद्यालय द्वारा ‘सौराष्ट्र-तमिल संगमप्रशस्ति’ पुस्तक का विमोचन किया।

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सौराष्ट्र तमिल संगमम के समापन समारोह में शामिल हुए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आजादी के अमृतकाल में हम सौराष्ट्र तमिल संगमम जैसे सांस्कृतिक आयोजनों की एक नई परंपरा के गवाह बन रहे हैं। कुछ महीने पहले बनारस में काशी तमिल संगमम का आयोजन हुआ था जिसकी पूरे देश में चर्चा हुई थी। आज सौराष्ट्र की धरती पर एक बार फिर हम भारत की दो प्राचीन धाराओं का संगम होता देख रहे हैं। सौराष्ट्र तमिल संगमम का यह आयोजन केवल गुजरात और तमिलनाडु का संगम नहीं है, ये देवी मीनाक्षी और देवी पार्वती के रूप में एक शक्ति की उपासना का उत्सव भी है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us