कौनसे प्रदेश के लोग 200 प्रतिशत दूषित पानी पीने को मजबूर!

दिल्ली सरकार की रिपोर्ट आ गई है कि यमुना 200% ज्यादा जहरीली हो गई है। भाजपा नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी का आरोप हैं कि वही पानी दिल्ली के लोगों को पिलाया जा रहा है। जिससे लोगों को कैंसर हो रहा है, लोगों का पेट खराब हो रहा है

भाजपा विधायकों ने विधानसभा के बाहर आम आदमी पार्टी की सरकार के खिलाफ यमुना के पानी को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

भाजपा ने आरोप लगाया है कि केंद्र से धन प्राप्त करने के बावजूद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली सरकार यमुना की सफाई करने में विफल रही है। विधायकों ने ‘केजरीवाल माफी मांगो’ के नारे लगाए और यमुना नदी के प्रदूषित पानी के साथ दिल्ली विधानसभा परिसर के अंदर मार्च किया।

  • फ़ोटो साभार ANI

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us