मध्यप्रदेश की इन हस्तियों को दिया गया पद्मश्री सम्मान, यहां देखें नाम

26 जनवरी को 75 वां गणतंत्र दिवस देश भर में बड़े ही उत्साह से मनाया गया। देश के कोने-कोने में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वहीं, गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत सरकार ने पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री से सम्मानित किए जाने वाली हस्तियों को इस सम्मान से नवाजा है। जिनमें से करीब 132 हस्तियों को पद्म पुरस्कार मिला। इसके साथ ही वेंकैया नायडू समेत 5 को पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

मध्यप्रदेश की 4 हस्तियों को मिला पद्मश्री पुरुस्कार

मध्यप्रदेश की 4 हस्तियों को पद्मश्री सम्मान 2024 का खिताब मिला है। कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए पंडित ओमप्रकाश शर्मा और कालूराम बामनिया, साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में भगवती लाल राजपुरोहित जबकि खेल के लिए सतेंद्र सिंह लोहिया को यह सम्मान दिया गया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us