बुधनी उप-चुनाव का टिकट घोषित होने पर केंद्रीय मंत्री शिवराज के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान ने कहा – टिकिट मिले इसके लिए कभी काम नहीं किया,  रमाकांत भार्गव के नेतृत्व में हम चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे

मध्यप्रदेश में चुनाव आयोग ने उपचुनाव की तारीखों का ऐलान करने के बाद बीजेपी मध्यप्रदेश ने अपने कैंडिडेट चुनावी मैदान में उतार दिए हैं। मध्यप्रदेश की दो सीटें बुधनी और विजयपुर पर उपचुनाव होने हैं। बुधनी से भाजपा ने विदिशा से पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव जिन्होंने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के लिए अपनी सीट खाली की थी उन्हें बुधनी विधानसभा से टिकिट दिया गया है, हालांकि सियासी गलियारों से यह खबर उड़ रही थी कि बुधनी से शिवराज के बड़े बेटे को टिकिट दिया जाएगा लेकिन अब मामला साफ हो चला है और कार्तिकेय चौहान ने खुद मीडिया के सामने आकर ये कहा है कि हम दादा रमाकांत भार्गव के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे।

कभी इस मंशा से काम नहीं किया कि टिकिट मिले

कार्तिकेय चौहान ने मीडिया को दिए बयान में कहा कि -भाजपा में कई ऐसे नेता हैं जो मुझसे ज्यादा योग्य और डिज़र्विंग हैं। मैंने कभी भी इस मंशा के साथ काम नहीं किया कि, मुझे टिकट मिले। मैंने एक कार्यकर्ता के रूप में बुधनी की जनता, पार्टी और विचारधारा के लिए काम किया है। मेरा सौभाग्य है कि, कार्यकर्ताओं ने मेरा नाम पैनल तक पहुंचाया। मेरा वचन है कि, बुधनी के चुनाव में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे, पहले की तरह ही लड़ेंगे। दोगुनी ताकत के साथ रमाकांत जी के नेतृत्व में हम चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे।

रमाकांत भार्गव मेरे लिए पिता तुल्य हैं

कार्तिकेय ने आगे कहा कि रमाकांत भार्गव मेरे लिए पितातुल्य हैं, बुधनी चुनाव में पूरी उर्जा के साथ काम करूंगा।अभी हम सलकनपुर में देवी माँ का आशीर्वाद लेकर सभी कार्यकर्ता चुनाव में जुटेंगे। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा एक वैभवशाली, गौरवशाली देश का निर्माण कर रही है। डबल इंजन की सरकार है, एक तरफ मोदी जी और दूसरी तरफ डॉ.मोहन यादव जी नेतृत्व कर रहे हैं। ऐसे में रमाकांत भार्गव को बुधनी से टिकट मिलने पर अब तीन इंजन लग गए हैं।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us