मप्र का नया जिला होगा नागदा,CM शिवराज ने दी सौगात

उज्जैन- बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन जिले में नागदा तहसील में आयोजित विकास पर्व के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल हुए और उन्होंने कहा हमने मध्य प्रदेश में सड़क, बिजली, पानी, सिंचाई जैसी बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ किया है। विकास पर्व में प्रदेश के सभी क्षेत्रों में बड़ी संख्या में विकास कार्यों का लोकार्पण/शिलान्यास किया जा रहा है। नागदा क्षेत्र की बहु-प्रतीक्षित माँग पूरी करते हुए इसे जिला बनाया जायेगा और इसके लिये तत्परता से कार्यवाही होगी। उज्जैन जिले की जो तहसीलें नागदा में स्वेच्छा से मिलना चाहें, उन्हें ही नागदा में सम्मिलित किया जायेगा। उन्हेल को तहसील बनाया जायेगा और यहाँ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खोला जायेगा। हम नर्मदा मैया का पानी क्षिप्रा में लेकर आए। अब गंभीर, पार्वती और कालीसिंध नदियों में भी नर्मदा जी का पानी लाया जाएगा। उज्जैन जिले के किसानों के खेतों तक सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी पहुंचाया जाएगा

विकास पर्व के धुंआधार भूमिपूजन और लोकार्पण कार्यक्रमों से जनता में खुशी की लहर साफ देखी जा सकती हैं। मुख्यमंत्री द्वारा 261 करोड़ 14 लाख रूपये के विकास कार्यों का भूमि-पूजन/लोकार्पण किया गया। इनमें 92 करोड़ 15 लाख रूपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और 168 करोड़ 42 लाख रूपये के विकास कार्यों का भूमि-पूजन शामिल है। शिवराज सरकार लगातार विकास कार्यो की श्रृंखला खड़ी कर रही हैं ताकि जनता का विश्वास बनाये रख सके। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जिस तेजी से विकास कार्यो के साथ जनता के बीच सक्रिय दिखाई दे रहे हैं उससे उनकी तुलना में विपक्ष का कोई नेता नही लगता। भाजपा की यही ताकत उसे सत्ता में लगातार बनाये रखी हैं।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us