नड्डा का DMK पर बड़ा हमला

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तमिलनाडु के कृष्णगिरि में भाजपा कार्यालय का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने सत्ताधारी डीएमके पर जमकर निशाना साधा। नड्डा ने कहा, जब तमिलनाडु की सियासत के बारे में चर्चा होती है और DMK की बात होती है तो इसका सिर्फ एक मायने समझ में आता है। D का मतलब ‘वंश’, M का मतलब ‘धन की ठगी’ होता है और K का अर्थ ‘कट्टा पंचायत’ होता है। उन्होंने कहा कि ये पार्टी तमिलों का नहीं बल्कि सिर्फ अपने ‘प्रिय पुत्र’ का ख्याल रखेगी।

नड्डा ने कहा, तमिलनाडु की संस्कृति के लिए पीएम मोदी के मन में अपार सम्मान है। जब उन्होंने कर्तव्य पथ का उद्घाटन किया, तो उन्होंने सुब्रमण्यम भारती की कविता को उद्धृत किया। जब उन्होंने जल जीवन मिशन का उद्घाटन किया, तो उन्होंने संत तिरुवल्लुवर जी को उद्धृत किया। जब वह यूएनजीए में भाषण देते हैं तो वह कनियन की कविता को उद्धृत करते हैं

नड्डा ने कहा, ‘पीएम मोदी ने देश की राजनीतिक संस्कृति को बदल दिया है। पहले सभी राजनीतिक दल बांटने की राजनीति करने में लगे थे। लेकिन पीएम मोदी ने गति बदल दी है और देश के सामने ‘रिपोर्ट कार्ड पॉलिटिक्स’ पेश कर दिया है

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us