1,44,000 किलोग्राम से अधिक ड्रग्स को नष्ट कर दिया जाएगा- गृहमंत्री अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नई दिल्ली में ‘ड्रग्स तस्करी और राष्ट्रीय सुरक्षा’ पर क्षेत्रीय सम्मेलन की अध्यक्षता की और गृह मंत्री की उपस्थिति में सभी राज्यों के एएनटीएफ के समन्वय से एनसीबी द्वारा शीघ्र ही देश के विभिन्न हिस्सों में 1,44,000 किलोग्राम से अधिक ड्रग्स को नष्ट कर दिया जाएगा

मोदी सरकार ड्रग्स सिंडिकेट को लेकर सक्रिय और कड़क दिखाई दे रही हैं। डेढ़ लाख किलो ग्राम ड्रग्स पकड़कर नष्ट करने का कीर्तिमान स्थापित करेगी। भारत मे कई राजनेता और अधिकारियों की मिलीभगत से यह नशे का व्यापार भारत मे फलफूल रहा था पर अब कार्यवाही से इस सिंडिकेट की बेचैनी बड़ी हुई हैं। इससे पहले भी गृह मंत्रालय द्वारा कार्यवाही की चुकी हैं जिसमे करोड़ो के ड्रग्स को जलाया गया।

गृहमंत्री शाह ने कहा कि हमने बीते 1 साल में 10 लाख किलो ड्रग्स को नष्ट किया है जिसका मूल्य 12,000 करोड़ रुपए से अधिक है। 2006-13 में कुल 1250 मामले दर्ज हुए थे और 2014-23 तक 3700 मामले दर्ज हुए हैं जो बताता है कि हम 200% की वृद्धि कर पाए हैं। कुल गिरफ्तारी पहले 1060 हुए थे और हमने 5,650 की गिरफ्तारी की है जो 300% की वृद्धि बताता है। पहले 1.52 लाख किलो ड्रग्स जब्त हुए थे और आज 3.94 लाख किलो हुआ है जो 160 % की वृद्धि बताता है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us