मन की बात एक सामाजिक आंदोलन एवं जनक्रांति बन गई हैं- मुख्यमंत्री शिवराज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 110वे मन की बात कार्यक्रम को देखने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मन की बात देश के जन-जन की बात है। मन की बात एक सामाजिक आंदोलन बन गई है, जनक्रांति बन गई है।

प्रधानमंत्री जी की मन की बात से अच्छे काम कर रहे लोगों को सामने लाने का मौका मिलता है। बुराइयाँ आसानी से सामने आती हैं लेकिन मौन साधक की तरह समाज की सेवा कर रहे लाखों लोग मन की बात के माध्यम से सामने आते हैं।

वो केवल महिमामंडित नहीं होते, बल्कि कई लोगों की प्रेरणा बन जाते हैं। मन की बात ने कई सामाजिक बदलाव किए। प्रधानमंत्री जी का स्वच्छता आंदोलन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में हुए अच्छे कार्य, जल संरक्षण, समाज सुधार के काम उन्होंने आंदोलन का रूप धारण किया।

मन की बात के माध्यम से लोग अपनी भावनाओं का प्रकटीकरण अपने प्रधानमंत्री जी के सामने करते हैं। सचमुच में मन की बात ने एक सामाजिक क्रांति की है और कई सामाजिक बदलाव हुए हैं। मैं प्रधानमंत्री जी का हृदय से अभिनंदन करता हूँ।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us