मैनिट के बीटेक स्टूडेंट ने किया सुसाइड, रात में बिना बताए चला गया था हॉस्टल से बाहर

भोपाल। कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MANIT) के एक बीटेक स्टूडेंट ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। शुक्रवार रात वह बिना बताए हॉस्टल से बाहर चला गया था। शनिवार तड़के लोगों ने मैनिट कैंपस में पेड पर उसका शव लटका देख पुलिस को सूचना दी थी।

पुलिस के मुताबिक मूलतः बुरहानपुर निवासी 22 वर्षीय उद्देश्य अहिरवार मैनिट में बीटेक फाइनल ईयर का स्टूडेंट था। वह मैनिट कैंपस में ही हॉस्टल में दोस्तों के साथ रहता था। शुक्रवार रात करीब साढे 8 बजे तक वह हॉस्टल में था। थोड़ी देर बाद वह बिना बताए बाइक लेकर बाहर निकल गया। शनिवार सुबह करीब 6 बजे लोगों ने मैनिट कैंपस स्थित स्पोर्ट्स कॉन्प्लेक्स के नजदीक एक पेड पर रस्सी के फंदे पर उद्देश्य का शव लटका देखा। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पीएम के लिए हमीदिया भिजवा दिया। पुलिस सुसाइड के कारणों का पता लगाने के लिए स्टूडेंट के मोबाइल की कॉल डिटेल की जांच और साथियों से पूछताछ कर रही है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us