21 लाख दीपों के साथ मनाई जाएगी महाशिवरात्रि

उज्जैन में 18 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व दीपावली की तरह मनाया जाएगा। आयोजन के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रशासनिक बैठक ली जिसमें कार्यक्रम से जुड़े पहलुओं पर चर्चा की।

महाशिवरात्रि पर अवंतिका वासी 21 लाख दीप प्रज्ज्वलित कर महाकाल के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रकट करेंगे। यह संपूर्ण आयोजन जीरो वेस्ट के सिद्धांत पर होगा।

उज्जैज शहर के मंदिर, समस्त व्यावसायिक स्थल और घर-घर में दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। विद्युत साज-सज्जा के साथ प्रमुख स्थानों पर रंगोली और साज-सज्जा के अन्य उपक्रम भी होंगे। क्षिप्रा नदी के तट पर केदारेश्वर घाट पर 3 लाख 10 हजार, सुनहरी घाट पर 1 लाख 75 हजार, दत्त अखाड़ा पर 4 लाख 50 हजार, राम घाट से बंबई धर्मशाला पर 2 लाख 50 हजार, बंबई धर्मशाला से नरसिंह मंदिर तक 3 लाख 75 हजार और भूखी माता मंदिर की ओर माली घाट पर 4 लाख 75 हजार दीप प्रज्ज्वलित करने की योजना है। इस कार्य में लगभग 20 हजार स्वयं-सेवकों की भागीदारी होगी।दीप प्रज्ज्वलन में जन-सहभागिता के लिए उज्जैनवासियों द्वारा संकल्प-पत्र भरा जा रहा है। सोशल मीडिया पर हैशटैग ‘शिव ज्योति अपर्णम्’ से लोगों को अभियान से जोड़ा जा रहा है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us