जानिए आखिर क्यों प्रियंका गांधी से सवाल पूछते हुए वीडी शर्मा ने कह दिया सुनील सराफ और सिद्धार्थ कुशवाहा को दुराचारी

भोपाल। सतना से कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा और कोतमा विधायक सुनील सराफ द्वारा रेवांचल एक्सप्रेस में महिला से छेड़छाड़ और अभद्रता करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बीजेपी समेत तमाम दलों के नेताओं का आरोप है कि कांग्रेस के इन दोनों विधायको के कृत्यों से कांग्रेस का असली चरित्र उजागर हो रहा है। वहीं एमपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने प्रियंका गांधी से सवाल पूछा है कि वह लड़की हूं लड़ सकती हूं की बात करती हैं अब बताएं की वह कांग्रेस के ऐसे दुराचारियों पर क्या कार्रवाई करेंगी।

मांडू में मीडिया से बातचीत में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा रेवांचल एक्सप्रेस में एक महिला के साथ कांग्रेस के विधायकों ने जो कृत्य किया वह दुर्भाग्य जनक है इसके लिए उन्हें कभी माफ नहीं किया जा सकता। एक बहन के साथ शराब के नशे में धुत होकर कांग्रेस के विधायकों ने जिस प्रकार की घटना की है कांग्रेस को उसका जवाब देना चाहिए। वीडी शर्मा ने सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में ऐसे लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। उस बहन को न्याय मिलेगा और कानून ऐसे दुराचारियों पर सख्त कार्रवाई करेगा।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us