जानिए आखिर क्यों दशहरे पर राहुल-प्रियंका गांधी मौन साधे रहे!

भोपाल। देश भर में दशहरा पर्व पर हर दल, समुदाय के लोग और आम जनता एक दूसरे को बधाई देती देखी गई। वहीं दूसरी ओर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी द्वारा किसी को भी दशहरे की बधाई न देना चर्चा का विषय बन गया है। इस पर बीजेपी समेत तमाम दलों के नेताओं का आरोप है कि राहुल और प्रियंका गांधी केवल चुनावी हिंदू हैं, यह लोग सिर्फ चुनाव के समय ही हिंदूओं का वोट हासिल करने के लिए मंदिर जाते हैं जबकि वास्तविकता में इनका हिंदू धर्म और त्योहारों से कोई वास्ता नहीं।

गुरुवार को मीडिया से बातचीत में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी केवल चुनावी हिंदू हैं। चुनाव के समय ही इन लोगों को त्योहार, मंदिर याद आते हैं। गृहमंत्री ने आरोप लगाया कि यह वही लोग हैं जिन्होंने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दिया था कि राम काल्पनिक हैं। ये वह हिंदू हैं जो टुकड़े-टुकड़े गैंग वालों से जाकर मिलते हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राहुल और प्रियंका गांधी ऐसे हिंदू हैं जो हिंदुत्व को तोड़ने की कोशिश करते हैं। अब बहुसंख्यक हिंदू अच्छी तरह से हिं समझ गए हैं कांग्रेस और राहुल गांधी को समझ गए हैं।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us