जानिए मध्य प्रदेश का कौन सा जिला बनेगा नगर निगम

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज शिवपुरी को नगर निगम बनाने की घोषणा की। इस मौके पर मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि अब क्षेत्र का विकास भोपाल से नहीं चौपाल से होगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज शिवपुरी में 135 करोड़ रुपए के 34 विकास कार्यों का लोकार्पण किया । साथ ही 11 नए कार्यों का शिलान्यास भी किया । बता दें कि मुख्यमंत्री चौहान मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के कार्यक्रम में शिवपुरी पहुंचे थे। जहां उन्होंने शिवपुरी को नगर निगम बनाने की बात कही। ज्ञात रहे कि अभी मध्यप्रदेश में 16 नगर निगम हैं। शिवपुरी नगर निगम बनने के बाद मध्यप्रदेश में 17 नगर निगम हो जाएंगे।

इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी गांव गरीब किसान का कल्याण करने के लिए संकल्पित है। कार्यक्रम की शुरुआत के पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कन्या पूजन कर कन्याओं को उपहार भेंट किए। साथ ही साथ जिले के पर्यटन कैलेंडर और प्रशासन की पुस्तिका ‘पहल’ का विमोचन भी किया । इस मौके पर खेल एवं युवक कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया सहित प्रशासनिक अधिकारी एवं भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us