कथाकार प्रदीप मिश्रा का आयोजन आज से भोपाल में

भोपाल – जैसे-जैसे आम चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है। नेताओं को कथा और प्रवचनकर्ताओं की आवश्यकता पड़ती दिखाई दे रही है। हर जनप्रतिनिधि जनता के बीच जगह बनाने के लिए कथा और प्रवचनों का सहारा लेकर जनता के हृदय में जगह बनाने के प्रयास में लगा हुआ दिखाई दे रहा है।

राजधानी भोपाल में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा शुरू होने के एक दिन पहले शुक्रवार को शोभायात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं और सामाजिक संगठनों ने पंडित प्रदीप मिश्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में मंच लगाए गए थे। अन्ना नगर चौराहे से सुभाष नगर के स्वामी विवेकानंद पार्क तक शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान नरेला से विधायक और चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग भी साथ थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us