कमलनाथ को लज्जा नहीं आती, उन्होंने वल्लभ भवन को दलालों का अड्डा बना दिया था: सीएम शिवराज

भोपाल। प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को एक बार फिर कमलनाथ को आड़े हाथों लिया। सीएम शिवराज ने आरोप लगाया कि कमलनाथ की सरकार में सामान्य आदमी, नेता वल्लभ भवन नहीं जा पाता था, वहां केवल भ्रष्टाचारियों की एंट्री होती थी।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कमलनाथ जब भ्रष्टाचार की बात करते हैं तब क्या उनको लज्जा नहीं आती। कमलनाथ ने वल्लभ भवन को दलालों का अड्डा बना दिया था, वहां नेता नहीं घुस पाते थे ठेकेदार घुसते थे। पूरा प्रदेश जानता है कि कमलनाथ सरकार में वहां क्या-क्या सेटिंग होती थी।

ठीक ढंग से विकास के लिए बीजेपी का सेवक चुने: सीएम शिवराज

सीएम ने जनता से विनम्र अपील करते हुए कहा कि चुनाव में बीजेपी के सेवक चुने ताकि हम ईमानदारी से भ्रष्टाचार रहित स्वच्छ प्रशासन दे पाए और शहरों का ठीक ढंग से विकास कर पाए। गरीबों के कल्याण, व्यापार, उद्योग और नए-नए रोजगार सृजित करने के लिए बीजेपी की नगर सरकार जरूरी है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us