जेपी नड्डा का कार्यकाल बढ़ाया गया, पढ़िए कब तक रहेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष

भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक दिल्ली में पिछले 2 दिनों से संचालित की जा रही थी जिसमें आखरी दिन आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा बैठक में जेपी नड्डा के कार्यकाल को बढ़ाने का प्रस्ताव रखा गया और इस प्रस्ताव को संपूर्ण कार्यसमिति ने सहमति के साथ जून 2024 तक राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल बढ़ा दिया गया है।

आज गृह मंत्री अमित शाह द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह सूचना मीडिया को दी गई। गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बताया गया कि भारतीय जनता पार्टी इस कालखंड में कोरोना महामारी के चलते अपनी सदस्यता अभियान का कार्यक्रम नहीं कर पाई हैं। इसलिए राष्ट्रीय अध्यक्ष का निर्वाचन होना अभी संभव नहीं था इसलिए आगामी चुनाव को देखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष पर जेपी नड्डा आगामी तारीख तक अध्यक्ष की भूमिका का निर्वहन करते रहेंगे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us