सामाजिक समरसता स्थापित करना पुलिसकर्मियों का दायित्व है: मकरंद देऊस्कर

भोपाल। कमिश्नरेट सिस्टम में पुलिस व आमजन के बीच बेहतर सामन्जस्य स्थापित करने के निर्देश भोपाल पुलिस कमिश्नर द्वारा पुलिस कर्मियों को दिए गए। भोपाल पुलिस कमिश्नर मकरंद देऊस्कर ने सभी थानों के बीट प्रभारियो एवं वारंट मुंशीयों की शनिवार को संयुक्त समीक्षा बैठक ली। वारंट तामीली में होने वाली समस्याएं व सुझाव जाने गए।

पुलिस कमिश्नर मकरंद देऊस्कर ने कहा कि आरक्षक और प्रधान आरक्षक ही पुलिस विभाग की महत्वपूर्ण एवं मूल कड़ी हैं। इनकी कार्यप्रणाली का विभाग से सीधा एवं महत्वपूर्ण संबंध है तथा इन लोगों से विभाग को बहुत अपेक्षाएं हैं। बीट अधिकारी होने के नाते ये अपनी बीट क्षेत्र की जनता व समाज के बीच बेहतर सामंजस्य बनाकर सेतू की भूमिका निभाते हुए समाज हितैषी कार्य कर सामाजिक समरसता स्थापित करें।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us