“श्री महाकाल लोक” से होगा भारतीय संस्कृति, संस्कार और विचारों का प्रचार: शिवराज

भोपाल। 11 अक्टूबर का दिन मध्य प्रदेश के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा और ऐतिहासिक दिन माना जा रहा है। आज पीएम मोदी उज्जैन में बने श्री महाकाल लोक को बाबा महाकाल और प्रदेश की जनता को समर्पित करेंगे। इस पर सीएम शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि श्री महाकाल लोक भारतीय संस्कृति, संस्कार और हमारे विचारों का प्रचार करने वाला केंद्र है। पीएम मोदी की प्रेरणा के कारण ही यह श्री महाकाल लोक बन सका है।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पूरा प्रदेश आनंद से झूम रहा है, आज का दिन मध्य प्रदेश के इतिहास में सदैव अमर रहेगा। महाकाल महाराज की कृपा सदैव देश और प्रदेश पर बरसती है, उन्हीं की कृपा से श्री महाकाल लोक का अद्भुत निर्माण हुआ है। मध्य प्रदेश में इस समय उत्सव का वातावरण है, सब लोग उज्जैन नहीं पहुंच सकते इसलिए सारी जनता श्री महाकाल लोक का लोकार्पण अपने घरों से ऑनलाइन भी देख सकेगी। श्री महाकाल लोक का लोकार्पण करने पीएम मोदी उज्जैन आ रहे हैं, वह सनातन, सत्य भारती संस्कृति के वेद, उपनिषद, गीता का ज्ञान, योग, आयुष की अनुपम भेंट पूरे विश्व को देते रहें हैं। उसी कड़ी में भारतीय संस्कृति, संस्कार और हमारे विचार का प्रचार करने वाला यह केंद्र श्री महाकाल लोक, भगवान शिव की लीलाएं चित्र और प्रतिमाओं के माध्यम से लोग देखेंगे और सन्मार्ग पर चलने की प्रेरणा प्राप्त करेंगे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us