MP के डिंडौरी में भीषण सड़क हादसा : 14 लोगों की मौत, 21 घायल, CM मोहन ने की 4-4 लाख रुपए देने की घोषणा, PM ने जताया शोक

मध्यप्रदेश डिंडौरी में बड़ा भीषण सड़क हादसा हुआ है। जिसमें करीब 14 लोगों की मौत हो गई है, वहीं 21 लोग घायल बताए जा रहे हैं। बता दें, यह हादसा बड़झर गांव के पास हुआ है। बड़झर के घाट में अनियंत्रित होकर पिकअप वाहन के पलटने से हुआ है। जिसमें 14 लोगों की मौत हुई है। वहीं सीएम मोहन यादव ने इस घटना पर दुख जातते हुए, मुआवजे की घोषणा कर दी है।

सीएम ने की मुआवजे की घोषणा

वहीं इस दर्दनाक हादसे पर सीएम मोहन यादव ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए मुआवजे की घोषणा भी की है. सीएम यादव ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं घायलों के समुचित इलाज के लिए जिला प्रशासन को दिया गया है।

पीएम मोदी ने व्यक्त की संवेदनाएं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले में सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत पर दुख जताया और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।, ”मध्य प्रदेश के डिंडोरी में हुई सड़क दुर्घटना अत्यंत दुखद है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में संबल प्रदान करे। PM ने जताया शोकउन्होंने कहा, ”इसके साथ ही मैं सभी घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव सहायता में जुटा है।”

पूर्व सीएम शिवराज ने जताया शोक

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज ने डिंडोरी हादसे पर शोक जताया है। उन्होंने एक्स पर लिखा- डिंडौरी में हुए भीषण सड़क हादसे का समाचार सुनकर हृदय व्यथित है। इस हृदयविदारक दुर्घटना में हताहत हुए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ और ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति देने व परिजनों को इस गहन दुःख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूँ।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us