गृहमंत्री मिश्रा का आरोप,कांग्रेस ने पाकिस्तान से चुराया थीम सॉन्ग

भोपाल,मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पत्रकारों से चर्चा कर कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कांग्रेस पर चोरी का आरोप लगाया है ,गृहमंत्री मिश्रा ने बताया कि मध्यप्रदेश कांग्रेस अपनी जन आक्रोश यात्रा का थीम सॉन्ग चलो-चलो पाकिस्तान से चुरा कर लाई है।कमलनाथ जी के चलो-चलो के कारण ही प्रदेश में कांग्रेस की सरकार और साख चली गई थी।विधानसभा चुनाव में जनता भी कांग्रेस को चलो-चलो करने वाली है।गृहमंत्री ने कहा कांग्रेस का दलित और महिला विरोधी चेहरा एक बार फिर सामने आ गया है।कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा में न ही दलित वर्ग को सम्मान मिला है और न ही महिला वर्ग को सम्मान मिला है।भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा को मिल रहे भारी जनसमर्थन के बाद कांग्रेस घबरा कर जन आक्रोश यात्रा निकालने जा रही है।प्रदेश की जनता में कांग्रेस के खिलाफ आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है और जनता चुनाव में कांग्रेस को सबक सिखाएगी।कमलनाथ और दिग्विजय पर नरोत्तम मिश्रा का तंज कहा,दोनों भाई मिलकर मलाई खा रहे हैं और गोविंद सिंह,अरुण यादव, सुरेश पचौरी को काम पर लगा दिया है.. गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दिग्विजय सिंह को लेकर दिया बयान..एक व्यक्ति का चेहरा पोस्टर में नहीं लगाओ तो वह इस तरह से बदला ले सकता है…दिग्विजय सिंह को लेकर कहा..चचा जान इस थीम सॉन्ग को पाकिस्तान से चुरा कर लाये…

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us