गुजरात यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, नरोत्तम बोले: देशभर में शुरू हुई कांग्रेस छोड़ो यात्रा

भोपाल। राहुल गांधी द्वारा शुरू की गई भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस को महंगी पड़ती दिख रही है। यात्रा शुरू करने की घोषणा के बाद से एक-एक कर पुराने कांग्रेसी कांग्रेस से इस्तीफा दे रहे हैं। साथ ही वह लोग देश और प्रदेश में बिखरती कांग्रेस के लिए कांग्रेस संगठन पर ही सवाल उठा रहे हैं। अब राहुल गांधी के गुजरात दौरे से एक दिन पहले यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

विश्वनाथ सिंह बाघेला जनवरी में गुजरात यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए थे। रविवार रात उन्होंने राहुल गांधी को पत्र लिखकर यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद के साथ ही कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपने पत्र में लिखा कांग्रेस अपने उद्देश्य से भटक गई है। विश्वनाथ सिंह बाघेला ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी देश की सेवा करने के बजाय एक परिवार की भक्ति कर रही है। ज्ञात हो कि कुछ समय बाद ही गुजरात विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं।

देशभर में बिखरती जा रही कांग्रेस: नरोत्तम मिश्रा

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि राहुल गांधी आज गुजरात जा रहे हैं लेकिन उससे पहले ही यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस छोड़ दी। पूरे देश के अंदर ऐसा आलम है कि जहां भी राहुल गांधी जाते हैं उससे पहले ही कांग्रेस बिखर जाती है। कांग्रेस की भारत जोड़ों यात्रा कांग्रेस छोड़ो यात्रा में बदल गई है। कांग्रेस के लोग ही ठीक ढंग से बता सकते हैं कि वह जबरदस्ती राहुल गांधी की भक्ति कर रहे हैं या फिर किसी दबाव में लेकिन कांग्रेस के हालात ठीक नहीं है इस समय।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us