सिमी के मास्टरमाइंड समेत चार आतंकियों को हुई उम्र कैद की सजा, सेंधवा बॉर्डर पर मुठभेड़ के दौरान हुए थे गिरफ्तार

भोपाल। एनआईए की विशेष कोर्ट ने शुक्रवार को सिमी के चार आतंकियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। इन आतंकियों में सिमी का मास्टर माइंड अबू फजल भी शामिल है। वहीं जमानत के बाद पेशी पर आए आतंकी उमर और सादिक को ट्रिपल उम्र कैद की सजा कोर्ट ने सुनाई है। सिमी के यह आतंकी वर्ष 2013 में सेंधवा बॉर्डर पर एटीएस से हुई मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किए गए थे।

भोपाल में एनआईए कोर्ट के विशेष न्‍यायाधीश रघुवीर प्रसाद पटेल ने मामले में सुनवाई कर शुक्रवार को अपना फैसला सुनाया है। आतंकी उमर और सादिक को धारा-16 औऱ 4/5 यूएपीए एक्ट के तहत ट्रिपल उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। सजा का ऐलान होते ही पुलिस ने दोनों आतंकियों उमर और सादिक को कोर्ट से ही गिरफ्तार कर लिया। वहीं इमरान नागौरी और अबू फजल पहले से ही जेल में बंद हैं। भोपाल कोर्ट परिसर से दोनों आतंकियों को कड़ी सुरक्षा के बीच मेडिकल परीक्षण कराने के बाद सेंट्रल जेल भेज दिया गया है।
 

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us