मध्य प्रदेश में 5 जी सेवाओं का विस्तार


देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो ने बुधवार को 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 27 और शहरों में अपनी 5जी सेवाओं की शुरुआत की घोषणा की। इसके साथ ही जियो अब तक देश के 331 शहरों में 5जी सेवाओं का विस्तार कर चुकी है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि ‘जियो ट्रू 5जी’ अब आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों के 27 और शहरों में उपलब्ध है।

बयान के मुताबिक आठ मार्च 2023 से इन 27 शहरों में जियो उपयोगकर्ताओं को ‘वेलकम ऑफर’ दिया जाएगा। इसके तहत बिना किसी अतिरिक्त लागत के एक जीबीपीएस तक की गति पर असीमित डेटा का लाभ लिया जा सकता है। कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने इससे पहले घोषणा की थी कि जियो की 5जी सेवाएं 2023 के अंत तक पूरे देश में फैल जाएंगी।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us