डॉ नरोत्तम मिश्रा ने किया उप स्वास्थ्य केन्द्र का भूमि पूजन,विकास के लिए दिए 56 लाख

भोपाल।दतिया में गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा के नेतृत्व में जारी विकास यात्रा सोमवार को सबसे पहले ग्राम लखनपुर पहुँची। यहां डॉ मिश्रा ने 49 लाख रुपए की लागत से बनने वाले उप-स्वास्थ्य केंद्र का भूमिपूजन किया।

इस अवसर पर गृह मंत्री डॉ मिश्रा ने इस क्षेत्र के लिए 56 लाख रुपए बजट आवंटन कि भी घोषणा की।
इस राशि से से खेल मैदान, यात्री प्रतीक्षालय,नाली व सीसी रोड निर्माण, माता मंदिर की बाउंड्री वॉल और लाइटिंग जैसे विभिन्न विकास कार्य किए जाएंगे।

इसके बाद विकास यात्रा ग्राम सतलोन पहुची। यहां डॉ मिश्रा ने कुल 62 लाख रुपए की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन और सीसी सड़क का भूमिपूजन किया। विकास यात्रा में ग्राम सतलोन में भी कुल 62 लाख रुपए की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन और सीसी सड़क का भूमिपूजन किया गया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us