घर से सामान लेने निकली मासूम पर कुत्तों ने किया जानलेवा हमला, इलाज के दौरान हुई मौत

खरगोन। मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के बोदिया में एक 5 वर्षीय मासूम बच्ची पर आवारा कुत्तों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में मासूम की गर्दन पर गहरा घाव हो गया था। गंभीर रूप से घायल मासूम को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन खून अधिक बह जाने के कारण मासूम की इलाज के दौरान मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार एमपी लाल मूलतः मोगरगांव के निवासी हैं। वह पिछले एक माह से ग्राम बकावां में मजदूरी कर रहे हैं। एमपी लाल इसी गांव में पत्नी और 5 वर्षीय बेटी सोनिया के साथ रह रहे हैं। रोज की तरह शुक्रवार को भी वह अपने काम पर चले गए थे। दोपहर करीब 2 बजे बेटी सोनिया एक दुकान से सामान लेने के लिए मोहल्ले में अकेले गई थी। वह कुछ दूर चली ही थी कि 4-5 कुत्तों के झुंड ने उसे घेर लिया। इस बीच एक कुत्ते ने बच्ची के गले को दबोच लिया। बच्ची के रोने की आवाज सुन ग्रामीण वहां पहुंचे और उसे कुत्ते के चंगुल से छुड़ाया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और बेटी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि गले में गहरा घाव होने के कारण खून अधिक बह जाने से बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई। बेटी की मौत की खबर सुनते ही पूरा परिवार गमगीन हो गया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us