दिग्विजय सिंह देश को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।वीडी शर्मा

भोपाल।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने एक बार फिर कांग्रेस पर निशाना साधा है कांग्रेस के दिग्विजय सिंह ने चंद्रयान 3 की लैंडिंग को लेकर एक बयान दिया दिग्विजय सिंह ने कहा कि अखबारों में खबरें हैं कि  वैज्ञानिकों को 17 महीने से वेतन नहीं मिला है। प्रधानमंत्री को इस पर भी ध्यान देना चाहिए।इस बयान पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा में निशाना साधते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह देश को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं…हर किसी को चंद्रयान-3 और हमारे वैज्ञानिकों पर गर्व है, लेकिन वे प्रश्न उठा रहे हैं। उन्हें चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए प्रार्थना करनी चाहिए।वीडी शर्मा ने कहा आज जब पूरा भारत चंद्रयान3 की सफलता के लिए भगवान से प्रार्थना कर रहा है, ऐसे में मिस्टर बंटाधार द्वारा अपनी सोची-समझी साजिश के तहत हमारे वैज्ञानिकों के मनोबल कम करने के बयान दे रहे है ये दुर्भाग्यजनक है।शर्म की बात है कि करप्शननाथ और मिस्टर बंटाधार को भारत बदनाम करने में ही आनंद आता है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us