दिग्विजय ने पकड़ी एसीपी की कॉलर, शिवराज बोले: जमीन खिसक गई तो बौखला गए दिग्विजय

भोपाल। राजधानी में शुक्रवार को जिला पंचायत चुनाव के दौरान कांग्रेसियों द्वारा पुलिस अधिकारियों से झूमाझटकी की गई। दिग्विजय सिंह द्वारा एसीपी उमेश तिवारी की कॉलर पकड़ने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा अपनी जमीन खिसकने से कांग्रेस और दिग्विजय बौखला गए हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा ऐसा अशोभनीय व्यवहार किसी पूर्व मुख्यमंत्री को शोभा नहीं देता। पुलिस अफसर की कॉलर पकड़ रहे हैं, चिल्ला रहें हैं। कलेक्ट्रेट के गेट को धक्का दे कर, तोड़ने की कोशिश कर रहें हैं यह बदतमीजी है। लोकतंत्र में जय-पराजय चलती रहती है।

किसने दिया पुलिस अफसर की कॉलर पकड़ने का अधिकार: शिवराज

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि दिग्विजय सिंह इस कदर बौखलाए हुए हैं कि पुलिस अफसर की कॉलर पकड़ रहे, उन्हें यह हक और अधिकार किसने दिया है। मुझे आश्चर्य है कि, कोई व्यक्ति 10 साल मुख्यमंत्री रह कर ऐसे कृत्य कर रहा है। यह तो कांग्रेस की बौखलाहट का प्रतीक है। कांग्रेस और दिग्विजय की जमीन खिसक गई तो गालियां दे रहे कॉलर पकड़ रहे, मैं इसकी घोर निन्दा करता हूं।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us