मप्र की लाडली बहनों को मिलेगी आज दूसरी 1000रु की किश्त

भोपाल- मप्र क सवा करोड़ से ज्यादा बहनों को आज उनकी 1 हज़ार राशि की दूसरी किश्त मिलने जा रही हैं। इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सवा करोड़ से अधिक बहनों के खाते में ट्रांसफर करेंगे लाड़ली बहना योजना की राशि। कार्यक्रम आज दोपहर 12 बजे इंदौर में आयोजित होगा बड़ा सम्मेलन। इसके साथ ही प्रदेश के सभी जिलों में मौजूद लाड़ली बहनों को वर्चुअली संबोधित भी करेंगे।

कार्यक्रम को लेकर प्रशासन द्वारा भव्य तैयारियां की गईं। कार्यक्रम स्थल का जायजा कल भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने लिया। लाखों की संख्या में बहने मुख्यमंत्री शिवराज से संवाद करेंगी।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us