भोपाल में आज गौरव दिवस पर सांस्कृतिक आयोजन से गूंज उठेगा

भोपाल- आज शाम भोपाल के लिए ऐतिहासिक होगी। मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में एक ही मंच पर चार से ज्यादा प्रस्तुतियां देखने और सुनने का लोगों को मिलेगा मौका। 30 मिनट सांस्कृतिक प्रस्तुति में कथक और राजस्थानी लोक नृत्य का अनूठा फ्यूजन मिलेगा देखने। लेजर शो के जरिये दिखाया जाएगा भोपाल के प्रसिद्ध स्थलों और विलीनीकरण के महत्वपूर्ण दस्तावेजों को थ्रीडी रूप में। कॉमेडियन कृष्णा-सुदेश की करेंगे परफॉर्म। गीतकार मनोज मुंतशिर राजा भोज के इतिहास से लेकर 1 जून 1949 को भोपाल के विलीनीकरण और वर्तमान में स्वच्छता व प्राकृतिक सुंदरता से प्रसिद्धि पा रहे भोपाल की कहानी को सुनाएंगे अपने शब्दों में। बॉलीवुड गायिका श्रेया घोषाल के सुरों की गूंज से गूंज उठेगा भोपाल

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us