कटनी में फिर कमजोर हुई कांग्रेस, अल्पसंख्यक समुदाय के सैकडों कार्यकर्ताओं को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने दिलाई सदस्यता

कटनी। मध्य प्रदेश में चल रहे चुनावी समर में बीजेपी दिन प्रतिदिन मजबूत होती जा रही है। अल्पसंख्यक समुदाय के सैकडों कार्यकर्ताओं को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बीजेपी की सदस्यता दिलाई। वहीं उन्होंने कार्यकर्ताओं को पूरे जोश के साथ दूसरे चरण के मतदान के लिए पार्टी प्रत्याशी को जिताने के​ लिए मेहनत करने को कहा।

शुक्रवार को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा कटनी से बीजेपी महापौर प्रत्याशी ज्योति दिक्षित के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे। उन्होंने जनता को बताया कि प्रदेश सरकार लगातार जनता के हित के काम कर रही है। कटनी के वार्ड-16 में उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं से चर्चा की और कहा कि हमारे बूथ कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर बीजेपी प्रचंड बहुत से चुनाव में जीतेगी। प्रदेश अध्यक्ष ने न्यू कटनी मंडल, मुडवारा मंडल में कार्यकर्ता की बैठक ली। बीजेपी की रीति नीति से प्रभावित होकर गुलाम ख्वाजा नियाजी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक समुदाय के सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल हुए। इन लोगों ने मोदी सरकार और शिवराज सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर भरोसा जताते हुए बीजेपी की सदस्यता ली है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us