भाड़ में जाये कांग्रेस, ऐसा बयान देकर बुरे फंसे दिग्विजय सिंह

खंडवा पहुंचे दिग्विजय सिंह कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में गुटबाजी से इतना झल्ला गए कि उन्होंने गुस्से में कह दिया कि कांग्रेस भाड़ में जाए। निमाड़ में कांग्रेस अलग-अलग गुटों में बंटी है। ऐसे में कांग्रेस के मंडलम-सेक्टर की बैठक में कमलनाथ गुट और अरुण यादव गुट के लोग आमने-सामने आ गए। बहस इतनी बढ़ी कि मंडलम-सेक्टर की बैठक लेने आए दिग्विजय सिंह को नाराज होकर मंच से कहना पड़ा- कांग्रेस भाड़ में जाए, तुम इसी तरह बहस करते रहो।

एक तरफ दिग्विजय सिंह जी को जिम्मेदारी दी गई है कि वह कांग्रेस के सारे गुटों में समन्वय बनाकर मध्य प्रदेश में होने वाले आम चुनाव को लेकर ताकत के साथ कांग्रेस संगठन चुनाव लड़ सके इसकी जिम्मेदारी दी गई है परंतु जिस प्रकार से दिग्विजय सिंह ने झल्लाकर कांग्रेस जाए भाड़ में बयान देकर अपने आप को नुकसान पहुंचा लिया है। क्योंकि अब हर तरफ बात उठने लगी है जब कांग्रेस के नेता ही इस तरह के बयान देंगे तो हम सत्ता पक्ष से कैसे लड़ाई लड़ सकेंगे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us