कांग्रेस विधायक अजब सिंह कुशवाहा ने गाड़ी टकराने पर सरेराह की कार चालक से मारपीट

मुरैना। रेवांचल एक्सप्रेस में एक महिला से कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा और सुनील सराफ द्वारा छेड़छाड़ करने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि एक और कांग्रेस विधायक द्वारा सरेराह कार चालक से मारपीट का मामला सामने आ रहा है। सुमावली से कांग्रेस विधायक अजब सिंह कुशवाहा पर आरोप है कि उन्होंने अपनी कार से एक दूसरी कार जरा सी टच हो जाने पर टोल प्लाजा के बाहर एक कार चालक को थप्पड जड दिए। दोनों ही मामलों में कांग्रेस नेतृत्व द्वारा अब तक अपने दोषी विधायकों पर कोई कार्यवाही नहीं की गई है।

जानकारी के अनुसार मुरैना के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित छौंदा टोल प्लाजा पर विधायक अजब सिंह कुशवाहा शनिवार दोपहर अपने निजी वाहन से जौरा की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वह छौंदा टोल प्लाजा पर रुके तभी पीछे से आई एक कार उनकी कार से टकरा गई। हालांकि कार की स्पीड बहुत कम थी जिसके चलते कार क्षतिग्रस्त नहीं हुई केवल जरा सा डेंट आया था। इसके बावजूद विधायक अजब सिंह कुशवाहा अपना आपा खो बैठे और कार से उतर कर टक्कर मारने वाले कार चालक की कॉलर पकड़ ली। इतने के बाद भी उनका गुस्सा शांत नहीं हुआ और उन्होंने टोल प्लाजा के बाहर कार चालक की पिटाई कर दी। हालांकि पीड़ित ने मामले में कहीं शिकायत नहीं दर्ज करवाई। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद से अजब सिंह कुशवाहा की जमकर आलोचना हो रही है वहीं यह भी बताया जा रहा है कि घटना के समय टोल प्लाजा के समीप डायल-100 का वाहन भी घूम रहा था लेकिन उस में तैनात पुलिसकर्मियों ने बीच बचाव नहीं किया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us