कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा नहीं, कांग्रेस बचाओ यात्रा निकाल रही: भूपेंद्र सिंह

भोपाल। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर बीजेपी नेता जमकर तंज कस रहे हैं। बीजेपी नेताओं का कहना है कि कांग्रेस ने हमेशा देश को तोड़ने का काम किया है। बीजेपी नेताओं का कहना है कि कांग्रेस के लोग ही कांग्रेस को छोड़ कर भाग रहे हैं।

मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस जो यात्रा निकाल रही है वह भारत जोड़ो यात्रा नहीं बल्कि कांग्रेस बचाओ यात्रा है। मध्यप्रदेश में कांग्रेस की स्थिति सब लोग जानते हैं, लगातार कांग्रेस को लोग छोड़कर जा रहे हैं। मंत्री भूपेंद्र सिंह का आरोप है कि भारत को तोड़ने का काम हमेशा कांग्रेस ने किया है। जम्मू कश्मीर के मामले में, 370 के मामले, भिंडरवाला, आतंकवाद, नक्सलवाद समेत अन्य मामले कांग्रेस के तुष्टीकरण के कारण हुए हैं।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us