कारम डैम के निर्माण में लापरवाही बरतने वाले 8 अधिकारियों को सीएम ने किया निलंबित

भोपाल। धार के धर्मपुरी स्थित कारम डैम से पानी रिसने के मामले में शिवराज सरकार पूरी तत्परता से जांच कर रही है। हाल ही में आई जांच रिपोर्ट में डैम के निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने वाले 8 अधिकारियों के नाम सामने आए हैं। सीएम शिवराज ने सख्त एक्शन लेते हुए आठों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

सीएम शिवराज सिंह चौहान शुरुआत से ही कारम डैम के निर्माण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई करने की बात कह रहे थे। पूर्व में बांध निर्माण से जुड़ी दो कंपनियों को ब्लैक लिस्टेड किया जा चुका है। शुक्रवार शाम मिली जांच रिपोर्ट के आधार पर सीएस घटोले मुख्य अभियंता, बीएल निनामा कार्यपालन यंत्री, पी जोशी अधीक्षण यंत्री जल संसाधन, वकार अहमद सिद्धकी एसडीओ, विजय कुमार जत्थाप उपयंत्री, अशोक कुमार उपयंत्री, दशाबंता सिसोदिया उपयंत्री, आरके श्रीवास्तव उपयंत्री को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us