इंदौर की कानून व्यवस्था को लेकर CM शिवराज की बैठक,सख्त कार्यवाही के निर्देश

भोपाल- मप्र की आर्थिक राजधानी इंदौर को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। CM ने बैठक में सख्ती के साथ गुंडे बदमाश और असामाजिक तत्वों पर कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि गुंडे बदमाशों में पुलिस का खौफ रहे।आम जनता में पुलिस पर विश्वास होना जरूरी है। शिवराज ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और नशा करने जैसी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस प्रकार की गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों पर तुरंत कार्रवाई की जाए।

इंदौर में मकानों पर बिकाऊ के पोस्टर और पलायन को लेकर पोस्टर लगाए जाने पर ब गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि बिल्डर ने कॉलोनी हैंडओवर नहीं की है. बुनियादी सुविधाओं को लेकर लोगों को दिक्कत है। प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं। पुलिस को गुंडों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. गुंडे संभाल जाएं, नहीं तो संभाल दिए जायेंगे। इसके साथ ही हाल ही में बजरंग दल पर भी पुलिस ने लाठी चार्ज किया था।

इस बैठक में डीजीपी सुधीर सक्सेना, एडीजी ईंट. आदर्श कटियार, पीएस मुख्यमंत्री मनीष रस्तोगी, ओ एस डी मुख्यमंत्री अंशुमन सिंह सहित अन्य अधिकारी भोपाल से जुड़े. इंदौर से इंदौर पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर, कमिश्नर पवन शर्मा, कलेक्टर इलैया राजा सहित जिला प्रशासन के अधिकारी वर्चुअली बैठक में शामिल रहे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us