संतों को लेकर सीएम शिवराज ने कही बड़ी बात: संतो के सम्मान से मन हो जाता है गदगद

उज्जैन। सीएम शिवराज सिंह चौहान आज इंदौर के झालरिया मठ में आमंत्रित संतो के संत समागम एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए। यहां सीएम ने पत्नी साधना सिंह के साथ संतो को भोजन कराया। सीएम ने कहा कि संतों का स्वागत कर मन को अपार आनंद एवं आध्यात्मिक सुख की अनुभूति होती है।

सीएम शिवराज ने बताया कि संतों का स्वयं के लिए कुछ नहीं है वह तो जगत के कल्याण के लिए काम करते हैं। मैं जब भी संतों से मिलता हूं तो मेरे काम करने की ऊर्जा और बढ़ जाती है वैसे भी संतो के संग के बिना विवेक नहीं मिलता। संतो के पास आता हूं तो विवेक, सद्बुद्धि और सन्मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। आज महाकाल महाराज की भक्ति में पूरा मध्य प्रदेश आनंद में डूबा हुआ है। पीएम मोदी आज महाकाल महाराज को श्री महाकाल लोक समर्पित कर रहे हैं। साथ ही सीएम ने यह भी कहा कि आज का दिन अद्भुत दिन है आज जो कुछ भी हो रहा है महाकाल महाराज की कृपा से हो रहा है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us