CM शिवराज ने ओंकारेश्वर में 21 कुंडीय यज्ञ में दी आहुति 

ओंकारेश्वर,मध्य प्रदेश के ओंकारेश्वर में एकात्म धाम में आचार्य शंकर की 108 फीट ऊंची बहुधातु प्रतिमा के अनावरण के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ओंकारेश्वर पहुंचे।यहां मुख्यमंत्री शिवराज ओंकार पर्वत पर आदिगुरु शंकराचार्य की प्रतिमा के शुद्धिकरण के लिए आयोजित धार्मिक आयोजनों में शामिल हुए। वैदिक रीति से 21 कुंडीय हवन में पत्नी साधना सिंह के साथ आहुति डाली।इसके बाद प्रतिमा निर्माण कार्य और अनावरण की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने जायजा लिया।ओंकार ;मान्धाताद्ध पर्वत पर 11 से 19 सितंबर तक उत्तरकाशी के स्वामी ब्रह्मेन्द्रानंद तथा 32 सन्यासियों द्वारा प्रस्थानत्रय भाष्य पारायण पाठ व पूजन किया जा रहा है। वहीं 15 से 19 सितंबर तक आचार्य शंकर की प्रतिमा स्थापना व शुद्धिकरण के लिए दक्षिणाम्नाय श्रंगेरी शारदापीठ के मार्गदर्शन में महर्षि सांदीपनि राष्ट्रीय वेद प्रतिष्ठान द्वारा 21 कुंडीय हवन- पूजन आयोजित किया गया हैै।। देश के अनेक विख्यात वैदिक आचार्यों द्वारा वैदिक रीति से पूजन व हवन किया जाएगा।18 सितंबर को आचार्य शंकर की एकात्मता की प्रतिमा का अनावरण और अद्वैत लोक का भूमि व शिलापूजन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किया जाएगा। इस मौके पर सिद्धवरकूट पर आचार्य शंकर सांस्कृतिक एकता न्यास के द्वारा ब्रह्मोत्सव में संत ,मनीषियों और विशिष्टजनों का समागम कार्यक्रम होगा। इसमें दो हजार से अधिक साधु संत संयासी आचार्य महामंडलेश्वर और शंकराचार्य शामिल होंगे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us