भोपाल विलीनीकरण आंदोलन के समय के ऐतिहासिक जुमेराती पोस्टआफिस पर सीएम शिवराज ने फहराया तिरंगा


भोपाल। देश भर में 13 से 15 अगस्त तक चलने वाले हर घर तिरंगा अभियान की आज से शुरुआत हो गई है। मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज ने भोपाल विलीनीकरण के संघर्ष के प्रतीक जुमेराती स्थित पोस्ट ऑफिस पर तिरंगा झंडा फहराया। सीएम शिवराज ने इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों का भी सम्मान किया। उन्होंने एक बार फिर यह बात दोहराई की देश के लिए मरने की नहीं उनके लिए जीने की जरूरत है।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा पीएम नरेंद्र मोदी ने आह्वान किया है कि आजादी के अमृत महोत्सव के 75 वर्ष पूरे हो गए हैं और इसे हमें धूमधाम से मनाना है। अब हर भारतवासी, हर भोपालवासी को तिरंगा लहराना है। लोग घर पर भी तिरंगा फहराएंगे और दुकान पर भी तिरंगा लहराएंगे। झंडा ऊंचा रहे हमारा, विजयी विश्व तिरंगा प्यारा इसकी शान न जाने पाए, चाहे जान भले ही जाए। कार्यक्रम में भोपाल महापौर मालती राय, आलोक शर्मा समेत कई बीजेपी नेता मौजूद रहे।

हर घर गली मोहल्ले में तिरंगा फहराने की अपील की

सीएम शिवराज ने लोगों से कहा कि 13 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा फहराना है। मैं तो तिरंगा ले आया, आप लोगों ने तिरंगा लिया कि नहीं जिन्होंने नहीं लिया, सब ले लेना और आज से ही अपने घर पर तिरंगा फहराना चालू करना है। 15 अगस्त तक हर घर, मोहल्ले, गली में हमारा प्राणों से प्यारा तिरंगा झंडा लहराना चाहिए।

भोपाल के विलीनीकरण का बताया इतिहास

सीएम ने जनता को बताया कि आज ये ऐतिहासिक अवसर है। यह जुमेराती पोस्ट ऑफिस विलीनीकरण आंदोलन के संघर्ष का प्रतीक है। सब जानते हैं कि देश को 15 अगस्त 1947 को आजादी मिली, लेकिन भोपाल 15 अगस्त को आजाद नहीं हुआ। परतंत्रता के विलीनीकरण का लंबा आंदोलन चला और सबसे महत्वपूर्ण घटना थी उस आंदोलन की इस जुमेराती पोस्ट ऑफिस पर तिरंगा झंडा फहराना। भोपाल रियासत में तिरंगा झंडा नहीं फहराया जा सकता था लेकिन आजादी के दीवानों, विलीनीकरण आंदोलन के नायकों ने तिरंगा झंडा फहराकर भोपाल की आजादी की घोषणा कर दी।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us