मुख्यमंत्री चौहान ने कमलनाथ को बताया ट्विटर की झूठी चिड़िया

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के किसान कर्ज माफी वाले बयान पर एक बार फिर निशाना साधते हुए कहा कि तू ना इधर उधर की बात कर यह बता कि 10 दिन में कर्जा माफ क्यों नहीं किया। मध्य प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर एक बार फिर सियासी गलियारों में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है । जैसे ही आज कांग्रेस की तरफ से पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने किसान कर्ज माफी को लेकर बयान जारी किया तो भारतीय जनता पार्टी ने कमलनाथ पर हमला बोल दिया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तो कमलनाथ को ट्विटर वाली झूठी चिड़िया तक कह दिया । शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस के राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के 2018 के विधानसभा चुनाव से पहले कहा था कि यदि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो 10 दिन के भीतर किसानों का कर्जा माफ कर देंगे । लेकिन सरकार बनने के सवा साल बाद भी किसानों का कर्जा माफ नहीं किया जिसको लेकर शिवराज सिंह चौहान ने आज फिर कमलनाथ के प्रति तंज कसा है ।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us