मुख्यमंत्री चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती से की मुलाकात

भोपाल- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज स्मार्ट उद्यान में लाड़ली बहनों के साथ पौधरोपण के पश्चात पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती से उनके निवास पहुँचकर सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री ने भारती को शॉल और श्रीफल भेंटकर उनका सम्मान किया। मुख्यमंत्री चौहान को सुश्री भारती ने तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर अपना आशीर्वाद दिया। भारती ने कहा कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना बनाकर मुख्यमंत्री चौहान ने बहनों के कल्याण के लिए सराहनीय कार्य किया है।

उमा भारती के निवास पर मुलाकात करते हुए cm शिवराज

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us