PM मोदी के कार्यक्रम को लेकर भाजपा का शीर्ष नेतृत्व जायजा लेने भोपाल आया

भोपाल- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 27 जून को भोपाल में होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों ने जोर पकड़ लिया हैं मप्र भाजपा जहां व्यापक तैयारियां कर रही हैं वहीं भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व भी इस कार्यक्रम को लेकर गंभीर दिखाई दे रहा हैं। कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व जमीनी तैयारियां देखने भोपाल आ चुका हैं।

राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष जी एवं राष्ट्रीय महासचिव तरूण चुघ भोपाल पहुंचे। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संतोष,तरूण चुघ की भोपाल विमानतल पर पुष्पगुच्छ भेंटकर अगवानी की। प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी नेताओं को अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।
भोपाल पहुंचते ही बीएल संतोष के साथ प्रदेश अध्यक्ष एवं पार्टी पदाधिकारियों के साथ मोतीलाल नेहरू स्टेडियम पहुंचकर 27 जून को होने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।

इसके बाद दोनों ही नेताओ ने मप्र भाजपा के कार्यालय पहुंचकर कार्यक्रम से जुड़े पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की बैठक ली और कार्यक्रम से जुड़ी समस्त तैयारियो पर चर्चा की।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us