मप्र कांग्रेस के प्रदर्शन पर भाजपा ने ली चुटकी

भोपाल- आज मप्र कांग्रेस ने प्रदेश स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने तमाम मुद्दों को लेकर सत्ताधारी दल को घेरने का प्रयास किया। धरने में कमलनाथ का किसी धरने में न शामिल होने पर भाजपा हमलावर दिखाई दी।

वहीं भाजपा ने इस आंदोलन को लेकर चुटकी ली। भाजपा के प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने ट्वीट करके आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश कांग्रेस के आज प्रदेश व्यापी धरना प्रदर्शन को लेकर श्रीनाथ जी का फरमान था कि दिग्विजय सिंह जी दतिया जाएंगे ,अरुण यादव बुरहानपुर और कांतिलाल भूरिया झाबुआ जाएंगे…
तीनों ने फरमान नहीं माना.. दिग्विजय सिंह ,भूरिया जी भोपाल पहुंचे ,अरुण यादव बुरहानपुर छोड़ इंदौर पहुंचे..

उन्होंने सोचा है कि जब खुद कमलनाथ जी ही पूरे प्रदेश में कहीं भी धरने में शामिल नहीं रहे हैं तो उनके फरमान को हम क्यों माने…

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us