कारम डैम से पानी छोड़ने के लिए बेहतर प्रबंधन करने पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने दी सीएम शिवराज को बधाई

भोपाल। धार के कारम डैम के लीकेज मामले में सीएम शिवराज द्वारा तत्परता दिखाते हुए बेहतर प्रबंधन से पानी छोडने पर बीजेपी प्रदेश वीडी शर्मा ने सीएम को बधाई दी है। वीडी शर्मा ने कहा कि सीएम और बीजेपी कार्यकर्ताओं ने आपदा प्रबंधन में बेहतर भूमिका निभाई है।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि भारत के इतिहास में, मध्य प्रदेश के इतिहास में इतना कुशल प्रबंधन किसी ने नहीं किया जितना कारम डैम से पानी छोड़ने के लिए किया गया। कमलनाथ तो आज कारम डैम पर टूरिज्म करने गए थे। सरकार ने संवेदनशीलता के साथ लीकेज मामले की जांच के लिए चार सदस्यीय कमेटी बनाई है। गंभीरता से जांच होगी, चाहे डैम बनाने वाले हो या डैम की मॉनिटरिंग करने वाले लोग, अधिकारी हो, जिसकी भी लापरवाही होगी उस पर ठोस कार्रवाई की जाएगी। वीडी शर्मा ने कमलनाथ को भ्रष्टाचार का सिरमौर बताते हुए कहा कि सब ने देखा है 15 महीने की कमलनाथ सरकार में किस प्रकार से भ्रष्टाचार हुआ था।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us