BJP महापौर प्रत्याशी मालती राय ने विधायक रामेश्वर शर्मा से उनके कार्यालय पहुँचकर की भेंट

नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा ने आज अपने 13 प्रत्याशियों की सूची जारी की है। इस सूची में भोपाल से मालती राय को महापौर पद का उम्मीदवार बनाया है। भाजपा ने महापौर के लिए ओबीसी चेहरा चुना है, अब कयास लगाए जा रहे हैं कि ओबीसी आरक्षण पर चल रहा विवाद थम जाएगा।

मेयर के लिए अपने नाम की घोषणा के बाद मालती राय विधायक रामेश्वर शर्मा से भेंट करने मालवीय नगर स्थित युवा सदन कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने वहाँ रामेशर शर्मा से भेंट की और इसे मौके पर रामेश्वर शर्मा ने उन्हें पुष्प गुच्छ भेंटकर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी उपस्थित रहे। बता दें, इससे पहले मालती राय खेड़ापति हनुमान मंदिर दर्शन करने पहुंचीं थीं।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us