बीजेपी जोड़-तोड़ की राजनीति नहीं करती: विश्वास सारंग

भोपाल। मध्य प्रदेश में पंचायत, नगर निगम चुनाव को लेकर मंत्री विश्वास सारंग ने बड़ा बयान दिया है। मंत्री विश्वास सारंग ने कहा है कि हम अन्य दलों की तरह नहीं है, बीजेपी कभी भी जोड़-तोड़ की राजनीति नहीं करती।

मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि पूरे प्रदेश में बीजेपी समर्थित व्यक्ति ही जिला पंचायत के सदस्य बने हैं। सभी जगह बीजेपी समर्थित व्यक्ति ही अध्यक्ष बनेंगे ऐसी हमें आशा है। केवल जिला पंचायत ही नहीं जनपद पंचायत में भी बीजेपी का बहुमत है नगर निगम के चुनाव में भी सभी 16 नगर निगमों में बीजेपी के महापौर बनेंगे और अधिक से अधिक संख्या में हमारे पार्षद प्रत्याशी भी चुनाव जीतेंगे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us